Showing posts with label Computer 41 Shortcuts. Show all posts
Showing posts with label Computer 41 Shortcuts. Show all posts

Thursday, September 18, 2014

Computer 41 Shortcuts

1. Ctrl+1(1 से 8 तक सभी नंबर काम करते हैं)
इस शॉर्टकट की मदद से आप ब्राउजर में खुले टैब्स के बीच शफल कर सकते हैं। ctrl के साथ जो भी नंबर दबाया जाएगा उस नंबर का टैब खुल जाएगा। 

2. Ctrl+9 : किसी भी ब्राउजर में खुले आखिरी टैब पर जाने के लिए। 

3. Ctrl+Tab : जिस टैब पर आप हैं उससे अगले पर जाने के लिए इसके अलावा, Ctrl+Page Up का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ये शॉर्टकट इंटरनेट एक्सप्लोरर पर काम नहीं करेगा। 

4. Ctrl+Shift+Tab : जिस टैब पर आप हैं उसके पहले वाले टैब पर जाने के लिए।

5. Ctrl+W या Ctrl+F4 : सभी टैब्स को बंद करने के लिए।

(Ctrl+Shift+T शॉर्टकट का स्क्रीन शॉट)

6. Ctrl+Shift+T : गलती से बंद किए गए आखिरी टैब को दोबारा खोलने के लिए।

7. Ctrl+T : नए टैब को खोलने के लिए।

8. Ctrl+N : नई ब्राउजर विंडो खोलने के लिए। 

9. Alt+F4 : ब्राउजर को बंद करने के लिए।
10. Middle Click a Tab (किसी भी टैब के ऊपर जाकर माउस से मिडिल क्लिक करना) - टैब को बंद करने के लिए। 

11. Ctrl+Left Click, Middle Click - बैकग्राउंड में मौजूद किसी भी लिंक को दूसरे टैब में खोलने के लिए। 

12. Shift+Left Click- किसी भी लिंक को दूसरी ब्राउजर विंडो में खोलने के लिए। 

13. Ctrl+Shift+Left Click –किसी भी लिंक को पहले टैब में खोलने के लिए।
(Alt+space शॉर्टकट का स्क्रीन शॉट)

14. Alt+space (स्पेस बटन) - मेन मेनु खोलने के लिए। 

15. Alt+Right Arrow, Shift+Backspace – ऑनलाइन वीडियो को फॉरवर्ड करने के लिए। 

16. F5 – पेज रीलोड करने के लिए।

17. Esc- बंद करने के लिए। 

18. Alt+Home – ब्राउजर का होम पेज लोड करने के लिए।
(Ctrl और + शॉर्टकट का स्क्रीन शॉट)

19. Ctrl और + : जूम इन (पेज के कंटेंट को जूम करना)

20. Ctrl और - : जूम आउट 

21. Ctrl+0 – पेज को डिफॉल्ट जूम पर सेट करने के लिए। 

22. F11 – फुल स्क्रीन मोड पर ले जाने के लिए। 
23.  स्पेसबार या पेज डाउन बटन (Space, Page Down) - वेबपेज को स्क्रॉल डाउन करने के लिए (पेज पर नीचे की ओर जाने के लिए)

24. Shift+Space, Page Up – वेबपेज को स्क्रॉल अप करने के लिए (पेज पर ऊपर की ओर जाने के लिए)

25. होम (Home)- वेबपेज पर सबसे ऊपर जाने के लिए। 

26. एंड (End)-  वेबपेज पर सबसे नीचे जाने के लिए। 

27. मिडिल क्लिक (माउस से वेबपेज पर मिडिल क्लिक करना)- माउस के मूवमेंट पर वेबपेज की स्क्रॉलिंग सेट करना

28. Ctrl+L, Alt+D, F6 – एड्रेस बार पर फोकस करना ताकी उसपर टाइप किया जा सके। 

29. Ctrl+Enter – एड्रेस बार पर कोई भी शब्द टाइप करने के बाद अगर Ctrl+Enter दबाया जाए तो ब्राउजर पर अपने आप उस शब्द के सामने www. और अंत में .com लग जाएगा। 

30. Alt+Enter – एड्रेस बार में टाइप किए गए लिंक को दूसरे टैब में खोलना। 
 ( Ctrl+F, F3 शॉर्टकट का स्क्रीन शॉट)

31.  Ctrl+F, F3 – वेबपेज पर सर्च बॉक्स खोलने के लिए।

32. Ctrl+G, F3 – वेबपेज पर अगला मैच करने वाला टेक्स्ट आइटम ढूंढने के लिए। 

33. Ctrl+Shift+G, Shift+F3 – वेबपेज पर पिछला मैच करने वाला टेक्स्ट आइटम ढूंढने के लिए।
(Ctrl+Shift+Del शॉर्टकट का स्क्रीन शॉट)

34. Ctrl+H – ब्राउजिंग हिस्ट्री खोलने के लिए। 

35. Ctrl+J – डाउनलोड हिस्ट्री खोलने के लिए। 

36. Ctrl+D – जिस बेवसाइट को खोला हुआ है उसे बुकमार्क करने के लिए। 

37. Ctrl+Shift+Del – ब्राउजिंग हिस्ट्री डिलीट करने वाली विंडो को खोलने के लिए। 
(Ctrl+U शॉर्टकट का स्क्रीन शॉट)

38. Ctrl+P – खुले हुए वेबपेज का प्रिंट आउट लेने के लिए। 

39. Ctrl+S – खुले हुए वेबपेज को कम्प्यूटर में सेव करने के लिए। 

40. Ctrl+O – अपने कम्प्यूटर में सेव की हुई कोई भी फाइल खोलने के लिए। 

41. Ctrl+U – किसी भी वेबपेज का सोर्स कोड खोलने के लिए (ये शॉर्टकट इंटरनेट एक्सप्लोरर पर काम नहीं करता